भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा,इंदौर ने किया प्रशासन के मुखिया का सम्मान।

 


इंदौर। विगत 9 नवम्बर को अयोध्या के श्री राम मंदिर पर आए ऐतिहासिक फैसले के बाद  इंदौर जिले में शानदार कानून व्यवस्था बनाये रखने पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा,इंदौर द्वारा आज दिनांक 13 नवम्बर को इंदौर के जिलाधीश श्री लोकेश जाटव जी का शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।
भाजपा अजा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे अति संवेदनशील फैसले के समय हर नगरवासी के मन में अपनी सुरक्षा को लेकर संशय की स्थिति थी,लेकिन जिस कुशलता के साथ पुलिस व प्रशासन ने इस फैसले को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की वो वाक़ई काबिले तारीफ है। इसी अभूतपूर्व व्यवस्था के कारण शहर में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होने की खबर देखने को नहीं मिली।
इस हेतु निश्चय ही पूरा प्रशासन बधाई का पात्र हैं। 


भाजपा अजा मोर्चा ने शहर के जिलाधीश श्री लोकेश जाटव जी को उनके कार्यालय पर जाकर शॉल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया व व्यवस्थाओं के लिए आभार प्रकट किया व आगे भी इसी प्रकार कुशलता के साथ नगर की कानून व्यवस्था को चाक चौबन्द रखने हेतु शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के नगर पदाधिकारी सन्तोष सिंगारे,जगदीश वर्मा,कालू चौहान,योगेश मिथोरा,अमर पेंढारकर,जितेंद्र वर्मा,राजकुमार बडगुजर,सोनू चौहान,मण्डल के देवेंद्र मनकेले,उज्ज्वल शेंडे,गजानंद खेड़े,संतोष बौरासी,विजय सेरोके, मण्डल के रवि मन्डेले,चंदू गेहलोत, विकास मन्दाड,वीरेन्द्र पवार,राहुल भालेकर,वीरेंद्र साल्वी, विजय वर्मा,मनोज सिलावट,चिंका जाधव व अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


भवदीय,


राजेश शिरोड़कर      अमर पेंढारकर 
   नगर अध्यक्ष            मीडिया प्रभारी


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा,इंदौर