लखनऊ । छोटी उम्र में प्यार और साथ में जीने-मरने की खसमें खाने के बाद जब बात शादी पर आई तो प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देकर शादी दूसरी जगह करने का निर्णय ले लिया। शाादी के लिए प्रेमी की सगाई की रस्म चल रही थी। तभी उसकी पूर्व प्रेमिका की इंट्री हो जाती है। फिर क्या जमकर हंगामा मचा और मामला पुलिस तक जा पहुंचा तो केस दर्ज हुआ। अब प्रेमी फरार है और लड़की न्याय की आस में अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। यह घटना यूपी के अलीगढ़ जिले की है।
अलीगढ़ जिले के कोतवाली इगलास के एक गांव में बुधवार को एक युवक की शादी से पूर्व पक्का करने की रस्म हो रही थी। जैसी ही इसकी भनक गांव की ही उसकी प्रेमिका को लगी तो बखेड़ा खड़ा हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची। जैसे तैसे मामले को सुलटाने के लिए पंचायत बैठी। तब लड़की ने पंचायत को अपनी प्रेम कहानी बताते हुए कहा कि आरोपी लड़के से उसके संबंध तब से हैं, जब वह नाबालिग थी।
साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें भी खाई थीं लेकिन अब प्रेमी शादी करने से मना करके दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। लड़की का आरोप है कि उसके पिछले कई सालों से इस लड़के से संबंध है। लड़के ने उसकी बदमानी भी करा दी है।
अब जब शादी करने को कहा तो मौसी और आरोपी लड़के ने जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पु्लिस में आरोपी युवक संदीप तोमर तथा उसकी मौसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, इस मामले पर एसपी क्राइम अरविन्द कुमार का कहना है कि लड़की की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लड़की से साक्ष्य भी मांगे गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल आरोपी लड़का पुलिस की पकड़ से दूर है।