नगरीय प्रशासन मंत्री आज सुनेंगे मस्टर कर्मियों की समस्याएं

 


 प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह आज  इंदौर नगर निगम के मस्टरकर्मियों के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री 5 बजे लॉ ओमनी गार्डन, विजय नगर में मस्टर कर्मियों द्वारा आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे।मस्टरकर्मियों द्वारा मंत्री जयवर्धन सिंह के सामने नियमितीकरण सहित अन्य कई मांगे रखी जाएंगी। साथ ही विनियमितीकरण किए जाने पर मास्टर कर्मियों की ओर से सिंह का सम्मान भी किया जाएगा। नगर निगम मस्टर कर्मी संघ के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने बताया कि इस मौके पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले नगर निगम के 15 मास्टर कर्मियों को मंत्री जयवर्धन सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।