वार्षिक निरीक्षण के लिए एडीजी पहुँचे धार एस पी कार्यालय का किया निरीक्षण पुलिस के कार्यालयीन कामकाज से संतुष्ट नज़र आये एडीजी राकेश साहु, जिला संवाददाता, दैनिक स्वतंत्र एलान धार

 


धार। इंदौर झोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर दो दिवसीय दौरे के लिए आज शाम 5.30 बजे विश्राम गृह न जाते हुए इंदौर से सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार पहुँचे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचने पर सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई। प्रथम चरण के वार्षिक निरीक्षण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से की। कार्यालय की प्रत्येक शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया औऱ शाखाओं से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की ओर रिकॉर्ड का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कुछ कर्मचारियों को समझाइश दी गई और कुछ शाखाओ में एडीजी कपूर ने स्वयं अपने हाथों से रजिस्टरों को अलमारी में से निकालकर देखा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के वार्षिक निरीक्षण से एडीजी वरूण कपूर संतुष्ट नजर आये औऱ क्राइम के संबंध में अच्छा कार्य करने की प्रशंसा की है।
         अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरूण कपूर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आज प्रथम चरण में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया गया है और दूसरे चरण में कल पुलिस लाईन में वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस सम्मेलन होगा। जिसमें जिले के पुलिस थानों में पूरे साल में जो गतिविधिया हुई हैं उन्हें देखा जाएगा। अच्छा कार्य किया गया है तो पुरस्कृत किया जायेगा। क्राइम व नष्टीकरण के संबंध में लाईन व पुलिस थानों के काम का निरीक्षण किया जायेगा। कमियां मिलेंगी तो सुधार के लिए निर्देशित किया जायेगा। यह वार्षिक निरीक्षण दो दिनों तक चलेगा।