रुक सकती है देवास मे भाजपा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति

 


देवास


भाजपा जिला अध्यक्ष के लिए देवास मे रायशुमारी हो चुकी है। पवार गुट और जोशी गुट ने दुर्गेश अग्रवाल के नाम पर सहमति दे दी है। अब तीसरा कोई गुट नहीं है फिर भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं और बताया जा रहा है की भोपाल मे शिकायत भी की गयी है। जिला अध्यक्ष पद की दौड़ मे शामिल पोपेन्द्र सिंह बग्घा ने सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जाहिर ही है।


दो तीन दिनो मे संगठन भोपाल से जिलाध्यक्षों के नाम की विधिवत घोषणा कर सकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस मे पोपेंद्रसिंह बग्गा, विजयसिंह शाक्तावत, सुभाष शर्मा, फूलसिंह चावड़ा, दुर्गेश अग्रवाल, राजीव खंडेलवाल, राजेश यादव, नंदू चौधरी, तेजसिंह बघेल आदि चल रहे थे। अचानक देवास मे आपस मे विरोधी माने जाने वाले पवार गुट और जोशी गुट एक हो गए और दोनों ने दुर्गेश अग्रवाल के नाम पर सहमति दे दी। हालांकि अंतिम फैसला भोपाल से होना है लेकिन दुर्गेश अग्रवाल का जिला अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।


जोशी गुट मे बगावत


अब तक पवार और जोशी गुट एक दूसरे के विरोधी माने जाते थे लेकिन अब जोशी गुट मे बगावत के स्वर सुनाई दे रहे हैं। यही वजह है की जिलाअध्यक्ष पद के लिए जोशी गुट ने पवार गुट के दुर्गेश अग्रवाल के नाम पर सहमति दे दी है। बताया जा रहा है दीपक जोशी की महेरबानी से टिकट पा कर बागली के विधायक बने पहाड़ सिंह कन्नौजे ने दीपक जोशी गुट के पोपेन्द्र सिंह बग्घा की खिलाफत की थी। जोशी गुट नंदकिशोर पटीदार को दुबारा जिला अध्यक्ष भी नहीं देखना चाहता था। समय के समीकरण को देखते हुए दीपक जोशी ने तुरंत पवार गुट के दुर्गेश अग्रवाल के नाम पर सहमति दे दी।


रुक सकती है देवास मे जिला अध्यक्ष की नियुक्ति


सूत्रों के अनुसार विरोध के कारण भोपाल से देवास जिला अध्यक्ष की नियुक्ति फिलहाल टाली भी जा सकती है।