भाजपा इंदौर जिला ग्रामीण का समर्पण निधि का लक्ष्य 51 लाख रूपये ।
इंदौर 08 फरवरी, शनिवार भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, महामंत्री गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा, सुखलाल मंसारे एवं जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जरिया ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि एवं आने वाले संगठन के कार्यक्रम विषय पर जिला कार्यालय इंदौर पर बैठक की शुरूआत पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, डॉ. श्याप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री उषा ठाकुर, भाजपा प्रदेश मंत्री कविता पाटीदार, विधायक रमेश मेंदोला, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी, डॉ. राजेश सोनकर, मधु वर्मा, गोपालसिंह चौधरी, देवराजसिंह परिहार, प्रेमनारायण पटेल, उमानारायण पटेल, कंचनसिंह चौहान ने की।
संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन में 11 फरवरी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर संगठन में संस्कार के अंतर्गत प्रतिवर्ष कार्यकर्ता संगठन के लिये तन-मन-धन के समर्पण के साथ अपनी आजीवन निधि का समर्पण करते है और आने वाली पीढ़ी को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय से अवगत कराते हुए समर्पण का भाव जाग्रत करने के लिये इस अभियान को हम सभी कार्यकर्ता चलाते है।
हमारे कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति तन-मन-धन का समर्पण करने का संस्कार उत्पन्न करने के लिये यह संस्कार हमें अवश्य करना चाहिए, जिससे संगठन का अर्थ तंत्र भी मजबूत होता है तथा जनसामान्य में यह संदेश जाता है कि हमारा संगठन समर्पण तथा अर्थ के लिये किसी व्यक्ति विशेष पर आधारित ना होकर संगठन पर निर्भर होता है।
जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन 11 फरवरी पं. दीनदयालजी की पूण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाता है। हमारे प्रदेश का विदिशा जिला हर वर्ष समर्पण निधि 11 फरवरी को जमा कर देता है उसी क्रम में पिछले वर्ष उज्जैन जिले ने भी 11 फरवरी 2019 को अपनी समर्पण निधि जमा कर दी थी, इसी प्रकार इस वर्ष हमारे जिला इंदौर भाजपा संगठन ने भी यह निश्चिय किया है कि इस वर्ष हमारा लक्ष्य 51 लाख रूपये तय किया है और इस लक्ष्य को हम भी 11 फरवरी को समर्पण राशि जिला कार्यालय पर जमा कराकर हासिल कर लेंगे।
हमारा संगठन प्रदेश कार्यालय से जितने भी अभियान आते है उन्हें समय पर पूर्ण कर लेता है, क्योंकि इसका कारण हमारे सभी निष्ठावान कार्यकर्ता है। हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और यह हमारे अनुशासन के लिये भी जाना जाता है। हमें संगठन की ओर से यह अभियान मिला है। इस अभियान को भी समय पर पूर्ण कर लेंगे।
समारोप में प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने मार्गदर्शन दिया।
बैठक में मुख्य रूप से गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा, सुखलाल मंसारे, महेन्द्रसिंह ठाकुर, मुकेश सूरा, अंतरसिंह दयाल, भारती पाटीदार, सीमा वर्मा, लक्ष्मीबाई, कैलाश चौधरी, गुलाब राजोरा, श्रवणसिंह चावड़ा, घनश्याम नारोलिया, दिनेश पटेल, सुरेशसिंह धनखेडी, मंजूर मंसूरी सहित सभी मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संचालन महामंत्री गुमानसिंह पंवार, चिन्टू वर्मा ने किया एवं आभार सुखलाल मंसारे ने माना।